Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

0

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा परिवार के अभिभावक,भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न से अलंकृत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर आदरपूर्वक नमन किया।

अपने दूरदर्शी एवं प्रगतिशील नेतृत्व में उन्होंने राष्ट्र को विकास के अभूतपूर्व शिखर तक पहुँचाया। एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु उनके अथक प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

उनके उदात्त विचारों, आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करते हुए, हमारी सरकार ‘विकसित भारत @2047, विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्णतः संकल्पित है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version