मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

0
131
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सुबह 9 बज कर 5 मिनट पर झंडारोहण करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे ।
शर्मा इससे पहले सुबह 7: 15 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 7:50 बजे बड़ी चौपड़ पर स्वाधीनता दिवस समारोह में भाग लेंगे । प्रातः 8.30 बजे वे भाजपा कार्यालय में स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री प्रातः 8:55 पर अमर जवान ज्योति स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । वे 11 बजे सचिवालय में भी ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करेंगे ।

Add.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here