मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

0
96
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । (नीरज मेहरा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता शर्मा भी साथ रही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराने के साथ ही कहा कि इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए लाखों भारतीयों ने स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने प्राणों की आहूति दी थी। आज भी देश की सीमा पर खड़ा जवान इस तिरंगे के लिए मर मिटने को तैयार है।

आप सभी से भी अनुरोध है कि देश के स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घर/प्रतिष्ठान पर फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड़ करें।

देश का स्वाभिमान है तिरंगा,
आजादी का प्रमाण है तिरंगा।।

मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड की

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here