
बस्सी।( महेश शर्मा संवाददाता) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज हिंगोनिया गौशाला पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम महा अभियान का हिंगोनिया गौशाला में वृक्षारोपण करके शुभारंभ किया ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां वृक्षारोपण कर लोगों को पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान गौशाला में गायों को गुड भी खिलाया और आशीर्वाद लिया ।

इस समय उनके साथ मंत्री जोराराम कुमावत, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ,भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ,ग्रेटर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा ,ग्रेटर निगम के पार्षद, बीजेपी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता ,देवस्थान विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी ,गौशाला के अधिकारी मौजूद रहे ।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गौशाला पहुंचने पर कन्हैया लाल मीणा और चंद्रमोहन मीणा ,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा के समर्थकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और 51 किलो की माला पहनाई। इस दौरान लोगों ने जोरदार नारे बाजी की।




















































