Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल मुंबई दौरे पर निवेश के लिए करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री भजनलाल मुंबई दौरे पर निवेश के लिए करेंगे रोड शो

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। ( विशेष संवाददाता )मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 अगस्त को जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे । वह मुंबई पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम मुंबई में ही करेंगे। 30 अगस्त को मुंबई में 11:30 बजे राइजिंग राजस्थान” कर्टेन-रेजर (Curtain Raiser) एंड रोड शो करेंगे । यह रोड शो ट्रिडेंट होटल नरीमन प्वाइंट मुंबई मैं होगा । इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद उद्योगपतियों से 1टू1 मुलाकात करेंगे और,बातचीत करेंगे ।रात्रि विश्राम भी मुख्यमंत्री मुंबई में करेंगे। मुख्यमंत्री 31 अगस्त को सवेरे 11:35 पर मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव करेंगे। इसके बाद जयपुर पहुंचकर वह नियमित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version