- Advertisement -

‘कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥’
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। ( नीरज मेहरा) देवाधिदेव महादेव के पवित्र माह श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान महादेव की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के मंगल व खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया, दुग्धाभिषेक किया, पंचामृत से स्नान कराया और आरती कर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की । मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

- Advertisement -
















































