मुख्यमंत्री ने गोविंद देव जी के दर्शन किए श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। ( विशेष संवाददाता) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के आराध्याय देव गोविंद देव जी मंदिर में सह परिवार दर्शन किए ।मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को गोविंद देव जी का चित्र और प्रसाद भेंट किया । दुपट्टा उडाकर सम्मानित किया। उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर गोविंद देव जी मंदिर में आए श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तुलसी जी के पौधे भी वितरित किए। लोगों में तुलसी जी के पौधे लेने की होड मच गई । सभी को मुख्यमंत्री ने एक-एक तुलसी जी का पौधा भेंट किया । इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। स्थानीय विधायक बाल मुकुंदाचार्य भी रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here