मुख्यमंत्री ने करौली में बाढ़ पीड़ितों का लिया जायजा , अधिकारियों को दिए मदद के निर्देश

0
89
- Advertisement -

करौली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा और मंत्री गोविंद राम मेघवाल के साथ करौली जिले के बाढ़ पीड़ित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उऩ्होंने प्रशासन द्वारा चलाए जाए रहे राहत कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही पीड़ितों से बात कर उनके दुख जाने। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने करौली जिले के मंडरायल ,करनपुर क्षेत्र के कई गांव बबूलखेड़ा , मल्हापुरा ,फतेहपुरा दर्रा, निंदरपुरा एवं गोटा सहित अन्य बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया I उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित गांव और कोटा बैराज एवं अन्य बांधों से छोड़े गए पानी से प्रभावित गांव का भी जायजा लिया I मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए बनाए गए अस्थाई आवास, भोजन,पेयजल ,चिकित्सा, विद्युत सप्लाई आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए I साथ ही जिन लोगों के घर मवेशी या अन्य जो भी नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराकर जल्द ही सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए I इस दौरान उन्होंने भाकरी और बुकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की घोषणा की I कहा कि यदि eआरसीबी परियोजना बन जाएगी तो इलाके में बाढ़ का खतरा कम होगा और 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा I इस दौरान उनके साथ पंचायत राज मंत्री रमेश चंद मीणा और आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी मौजूद रहे I दोनों मंत्रियों ने कहा कि जल्दी ही पीड़ितों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा I

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here