मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों ने की बोर्ड गठन की मांग

0
113
- Advertisement -

जयपुर। इलैक्ट्रोहोम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. काउण्ट सीजर मैटी की 215 वी जयन्ती के अवसर पर राजस्थान इलैक्ट्रोपैथी विकास संस्था (रजि.) के वरिष्ठ चिकित्सकों ने राजस्थान राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात कर उनको शॉल ओढ़ाकर एवं मौमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारी ने डिप्टी सीएम बैरवा से इलैक्ट्रोपैथी / इलैक्ट्रोहोम्योपैथी का राजस्थान में बोर्ड गठन करने का ज्ञापन भी दिया गया।

इस अवसर पर इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सक डॉ. किशन जी रक्षावत, डॉ. महाविर सिंह बलवदा, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. जर्नादन सिंह, डॉ. आजाद सिंह, डॉ. हितेन्द्र उपाध्याय, डॉ. हरफूल चौधरी, डॉ. शब्बीर खान, डॉ. पुरुषोतम शर्मा, डॉ. बाबूलाल शर्मा, डॉ. दिनेश सैनी, डॉ. प्रेम प्रकाश जलथानी, डॉ. विनोद कुमार पाण्डे, डॉ. रामलाल प्रजापत, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. विजेन्द्र शर्मा व डॉ. जगदीश सहित काफी संख्या में इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सक मौजुद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here