मुख्यमंत्री को वादा याद दिलाने फलौदी से जयपुर पहुंचे पर्यावरण प्रेमी

0
105
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (सुनील शर्मा) नेताओं के सभा में वादे करने को लेकर नेता गंभीर हो या नहीं हो लेकिन जनता बड़ी जागरुक है। ऐसा ही कुछ मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का है । मुख्यमंत्री के तौर पर फलौदी में आयोजित सभा में पर्यावरण बचाने को लेकर वादा किया होगा। हो सकता है व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री जी इस वादे को भूल गए हो , लेकिन जनता कैसे भूल सकती है। इसलिए फलौदी से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री जी मिलने के लिए जयपुर पहुंच गए। लोगों को जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। लोगों का कहना है की वे बगैर सीएम से मिले वापस नहीं जाएंगे। वे मुख्यमंत्री को अपना वादा याद दिलाने आएं है। अधिकारी मौके पर मौजूद है जो उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री जी के पूर्व में निर्धारित कई कार्यक्रम है ऐसे में उन्हें निरस्त नहीं किया जा सकता । फलौदी के लोगों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं था इसलिए अधिकारी कोशिश कर रहे हैं मुख्यमंत्री के सचिव को या ओएसडी को ज्ञापन देकर काम चलाया जा सके। लेकिन अभी मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर अड़े हुए हैं।

- Advertisement -
Previous articleराजेश कुमावत भाजपा जिला आईटी संयोजक नियुक्त
Next articleअवैध हथियारों के साथ दो बदमाश दबोचे
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here