मासूम छात्र की मौत के विरोध में फूटा गुस्सा, छात्रों ने आर यू के सामने किया उग्र प्रदर्शन प्रदर्शन

0
94
- Advertisement -

छात्र नेता निहारिका जोरवाल के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार नारेबाजी

जयपुर।जालौर के सायला में एक दलित मासूम बच्चे की मास्टर के द्वारा पिटाई के बाद हुई मौत से पूरे देश भर में लोगों में गुस्सा है। जयपुर में भी राजस्थान विश्वविद्यालय की नेता निहारिका जोरवाल के नेतृत्व में छात्रों ने विश्व विद्यालय मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया। निहारिका जोरवाल खुद विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जोरवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी मटकी से पानी पीने मात्र से एक मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करना लोकतंत्र का माखौल उड़ाना है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा दे और स्कूल मान्यता रद्द करें ।मृतक बच्चे के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दें। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के सामने कुछ देर के लिए रास्ता भी जाम किया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here