Home latest मासी नदी की रपट में पानी आने से 2 दर्जन स्टूडेंट...

मासी नदी की रपट में पानी आने से 2 दर्जन स्टूडेंट फंसे, घर नहीं जा सके विद्यार्थी

0




ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने स्कूल में ही करवाया भोजन,
पास की ढाणी में विद्यार्थियों के रूकने की व्यवस्था की,
विद्यालय स्टाफ भी रूका है विद्यार्थियों के साथ,
समेलिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है मामला।

लक टुडे न्यूज नेटवर्क
फागी(दूदू), विशेष संवाददाता
फागी इलाके में बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में हो रही बारिश से लोगो का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है और मुसीबत का कारण बन रही है। क्षेत्र में मासी नदी की रपट पर पानी की आवक तेज होने की वजह से समेलियां स्थित 2 दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे स्कूल में ही फंस गए। बाद में स्कूली बच्चों को पास की ढाणी में ठहराया गया। मामला समेलिया स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का अयोजन था। समारोह में हिस्सा लेने के लिए स्कूली बच्चे और स्टाफ स्कूल पहुंचा था। इस दौरान यहां तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद आस पास के गांवों के बच्चो को ट्रेक्टर व अन्य साधनों से घर भिजवा दिया लेकिन 2 गांवो के बच्चे मासी नदी की रपट पर तेज बहाव की वजह से घर नहीं जा सके। इसके चलते बच्चो के लिए स्कूल में ही भोजन पानी की व्यवस्था की गई। बाद में एहतियात के तौर पर स्कूली बच्चों को पास की ढाणी में ठहराया गया। स्कूल स्टाफ ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों, प्रशासन और बच्चो के परिजनों को दी। खास बात यह है कि सूचना के बाद भी प्रशासन की ओर से बच्चो को घर पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version