
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।( शिव शंकर छिपा) खबर जयपुर के जवाहर नगर स्थित मामा की होटल से हैं। जहां गुरुद्वारे के पीछे शॉपिंग सेंटर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग बरबरा कर गिर गई । बिल्डिंग के गिरने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका भी है । अचानक बिल्डिंग गिरने से आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया है।
रेस्क्यू किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणधीन बिल्डिंग के अचानक गिरने से हो सकता है कोई रीहगिर उसके नीचे दब गया हो ,क्योंकि बिल्डिंग के अंदर तो कोई मौजूद नहीं था। फिर भी भवन गिरा है तो राह चल रहा व्यक्ति उसकी चपेट में आ सकता है। यह तो पूरा मलबा हटने के बाद ही पता लग सकेगा ।हालांकि लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि निगम और जेडीए वाले पैसे लेकर अवैध निर्माण करते हैं और जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।















































