मानासर पुलिया पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

0
132
- Advertisement -

लोकेशन – नागौर
रिपोर्टर –
हादसों के मानासर पुलिया पर एक और हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

नागौर । (डॉ कमल किशोर तंवर संवाददाता) नागौर में दुर्घटनाओं के ओवरब्रिज मानासर पुलिया पर भीषण हादसा हो गया है। एक लोक परिवहन बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 2 जनों की मौत हो गई, 2 जने गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भयंकर भीड़ हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
घटना के अनुसार कुछ देर पहले एक बाइक मानासर पुलिया पर मेला मैदान की तरफ उतर रही थी, तभी तेज स्पीड में सामने से पुलिया चढ़ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस चालक ने टक्कर के बाद भी बस नहीं रोकी और बाइक सवार को रौंद दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here