- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज़ नेटवर्क
माण्डलगढ़ (केसरीमल मेवाड़ा) नगरपालिका प्रशासन द्वारा हरवर्ष की भांति इस बार भी दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी ने बताया कि इस बार तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। दशहरा महोत्सव के तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमो में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकंवर चारण ने बताया कि दशहरा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव मनाया जायेगा जिसके लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं इन कार्यो के टेंडर भी हो चुके है।
- Advertisement -















































