मांडलगढ़ प्रेस क्लब संस्थान ने विधायक गोपाल शर्मा को प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

0
121
- Advertisement -

मांडलगढ़। केसरी माल मेवाड़ा सीनियर रिपोर्टर प्रेस क्लब सेवा संस्थान के सदस्यों-पदाधिकारियों ने आज रविवार को विधायक गोपाल शर्मा व नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकंवर को ज्ञापन सौपकर स्थानीय प्रेस क्लब संस्थान की गतिविधियों का सुचारू संचालन करने हेतु प्रेस क्लब भवन की मांग की है। मांडलगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष केसरीमल मेवाड़ा के सानिध्य में क्लब के साथियों द्वारा ज्ञापन सौपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। विधायक गोपाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब भवन उपलब्ध कराने के लिए हरसम्भव प्रयास कर पत्रकारों की समस्या का वरीयता से समाधान करवाया जायेगा। वहीं नगरपालिका ईओ छैल कंवर ने बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लेकर पत्रकारो को प्रेस क्लब भवन के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जायेगा। ज्ञापन देते समय प्रेस क्लब संरक्षक पिरु मोहम्मद मंसूरी,दिलीप मेहता,सचिव प्रदीप वैष्णव,महामंत्री गोपाललाल टेलर, दिनेश सनाढय,कोषाध्यक्ष मुकेश बांगड़,अशोक साहू,सुरेश सैन सहित क्लब के अन्य सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here