महात्मा गांधी विद्यालय में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

0
134
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पोषण माह के तहत थीम एनीमिया पर कार्यक्रम

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। रेनवाल में महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह की थीम एनीमिया के तहत यूनिसेफ की मंजरी संस्थान, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 9 से 12वीं की किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उप जिला अस्पताल की टीम ने कुल 105 किशोरी बालिकाओं की जांच की।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की उप प्रधानाचार्य भगवती यादव एवं यूनिसेफ मंजरी संस्थान की खंड समन्वयक लक्ष्मी घोसल्या ने बताया कि शिविर में एएनएम सुनीता चौधरी, गीता कुमावत के द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए एनीमिया एवं पोषण जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य भगवती यादव, मंजरी संस्थान की लक्ष्मी घोसल्या, सुनील कुमावत द्वारा किशोरी बालिकाओं को मोटे अनाज और हरी सब्जियों के उपयोग एवं महत्व के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गौरव शर्मा एवं सहायिका कौशल्या वर्मा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here