मशहूर गजल गायक तलत अजीज जयपुर में

0
136
- Advertisement -

जयपुर मशहूर ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर आये। यहाँ उन्होंने सी-स्कीम स्थित एक होटल में श्री अजॉय कल्ला और श्रीमती जया कल्ला के पुत्र आशीष कल्ला के विवाह की पूर्व संध्या पर आयोजित सगाई और संगीत समारोह में हिस्सा लिया।

तलत अज़ीज़ इस समारोह में क़रीब दो घंटे रुके। उन्होंने आशीष कल्ला के अनुरोध पर अपनी एक प्रसिद्ध ग़ज़ल “ज़िंदगी जब भी तेरी बज़्म में लाती है हमें” भी गाई। उन्होंने
वर-वधु आशीष और रैना को दीर्घ और सुखी वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएँ दी। संगीत समारोह में वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों के अलावा जयपुर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here