मनिया थाना इलाके में दो ट्रकों की भिड़ंत ड्राइवर की मौत

0
71
- Advertisement -


धौलपुर। (मुनेश धाकरे वरिष्ठ संवाददाता ) जिले के मनियां थाना क्षेत्र में बगचौली खार के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं.
दुर्घटना को लेकर एएसआई जलवीर सिंह ने बताया कि कबूलपुर आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक 35 घनश्याम पुत्र टीकाराम ट्रक में नारियल लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुरुवार मनियां थाना क्षेत्र में बगचोली खार गांव के पास आगे जा रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगा दी। जिस वजह से पीछे से जा रहा ट्रक आगे के ट्रक में जा घुसा। जिस हादसे में पीछे के ट्रक में सवार ड्राइवर घनश्याम की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here