मदन राठौर और चुन्नीलाल गरासिया बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार

0
101
- Advertisement -

मदन राठौरराज्यसभा उम्मीदवार

चुन्नीलाल गरासिया राज्यसभा उम्मीदवार

जयपुर । राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा में एक बार फिर बाद दांव खेलते हुए राजस्थान में मूल ओबीसी से पूर्व विधायक मदन राठौर और आदिवासी गरासिया समाज से पूर्व मंत्री चुनीदार गरासिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान में मूल ओबीसी के सबसे कम विधायक चुनाव जीतकर आते हैं ।ऐसे में पाली की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके मदन राठौर जो की तेली घांची समाज से आते हैं उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है । उनके उम्मीदवार बनाए जाने से राजस्थान में मूल ओबीसी समाज में मैसेज जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को इससे लाभ होगा । इसी तरह से चुन्नीलाल गरासिया जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं एसटी मोर्चा के कई पदों पर पदाधिकारी रह चुके हैं। उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है । चुन्नीलाल गरासिया आदिवासी समाज की गरासिया जनजाति से आते हैं । गरासिया जनजाति बारां, झालावाड़ और मध्य प्रदेश में भी है ऐसे में इनको उम्मीदवार बनाए जाने से अनुसूचित जनजाति का गरासिया समुदाय भाजपा से जुड़ सकेगा। क्योंकि हाल ही में जो विधानसभा चुनाव हुए हैं उन चुनाव के आदिवासी इलाके की अधिकांश सीटों पर भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है ।यहां आदिवासी समाज की पार्टी बाप ने तीन सीटों पर चुनाव जीता है और अन्य सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी को सफलता मिली है। ऐसे में चुन्नीलाल गरासिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में सीधा सा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here