
जयपुर। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर को राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया है उन्हें स्कूली शिक्षा स्कूल एजुकेशन संस्कृत शिक्षा विभाग और पंचायत राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है । यह सभी महत्वपूर्ण विभाग है और राजस्थान में पहली बार किसी अनुसूचित जाति वर्ग के मंत्री को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ,जो अपने आप में बड़ी बात है ।इससे पूर्व जब भी मंत्री बनाए जाते थे आरक्षित वर्ग के कोटे से समाज कल्याण और जनजाति विकास मंत्री बनाकर पल्ला झाड़ लिया जाता था। लेकिन पहली बार मदन दिलावर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देकर बहुत ही बड़ा काम किया है हालांकि इससे पूर्व मदन दिलावर समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं लेकिन वे शिक्षा मंत्री पहली बार बनाए गए जिसमें स्कूली शिक्षा और संस्कृत शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार बटर बटर तौर तरीक कैबिनेट मंत्री के उनके पास रहेगा


















































