मणिपुर के बाद हरियाणा में भी फैल हुई डबल इंजन की सरकार– शर्मा

0
110
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने हरियाणा की डबल इंजन सरकार की विफलता पर भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है । उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मणिपुर के बाद हरियाणा मैं भी डबल इंजन सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। हरियाणा के मुंह में सोमवार से हो रही सांप्रदायिक हिंसा और उससे उपजे हालात को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान की भी लोकेश शर्मा ने निंदा की है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था की हम हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते। यह किसी भी मुख्यमंत्री का जवाब नहीं हो सकता ।क्योंकि प्रदेश की जनता की सुरक्षा करना मुख्यमंत्री का ही दायित्व होता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना हम हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकते ।लोकेश शर्मा ने भाजपा नेताओं के अन्य प्रदेशों में भी डबल इंजन की सरकार बनाने के आह्वान पर हमला बोलते हुए कहा कि देशवासियों देखिए मोदी जी के डबल इंजन की सरकार वाले मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से किस तरह हाथ खड़े कर रहे हैं ।यह वही डबल इंजन की सरकार है, जिसकी मार्केटिंग देशभर के भाजपा के तमाम दिग्गज नेता दूसरे प्रदेशों में करते हैं । गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ दिनों में जितनी बार भी राजस्थान का दौरा किया। इस दौरान दिए गए बयानों में मोदी ने राजस्थान प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here