मार्बल डूंगरी रेंज की पांच खाने ढही, बड़ा हादसा कल क्रेने खदानों

0
74
- Advertisement -

मकराना। (अब्दुल सलाम संवाददाता) मकराना मार्बल खनन क्षेत्र के डूंगरी रेंज की रविवार सुबह 5 खान अचानक ही ढह गई, जिसकी वजह से खानों पर लगी क्रेने खदानों के अंदर ही समाहित हो गई। आपको बता दे कि बीते दिन मकराना में अच्छी बारिश हुई थी और डूंगरी रेंज की खान की अगवाड साइड में दरार हो रखी थी। जिससे खानें ढहने का अंदेशा बना हुआ था। सुबह जैसे ही सूरज की किरण मिट्टी पर आई हुई दरार पर पड़ी तो उक्त सभी पांचों खदानें क्रेनों सहित खानों के अंदर ही ढह गई। जिससे खान मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि खनिज विभाग ने वर्षा ऋतु शुरू होने से पूर्व ही जिन खदानों के ढहने का अंदेशा बना हुआ है, उनको बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिसकी वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, यदि खदानों के अंदर खनन कार्य जारी रहता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। उक्त खाने ढहने से मकराना से जाखली की तरफ जाने वाले मार्ग का कुछ हिस्सा खानों के अंदर समाहित हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here