मंत्री विजय सिंह चौधरी ने तेजाजी पशु मेले का शुभारंभ किया

0
186
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

परबतसर, नागौर।( सुरेश ढाका) एशिया के प्रसिद्ध वीर तेजाजी पशु मेले का सोमवार को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने झण्डा रोहण कर‌ विधिवत शुभारंभ किया । मेला अधिकारी ओपी बुनकर ने जानकारी देते बताए की मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। चार दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम , के साथ पशु प्रतियोगिता आयोजित होगी । वहीं शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी से मांग रखी यदि मेले को बचना है जो तीन साल तक के बछड़ों पर रोक हटवाई जाए । इस दौरान एसडीएम गुलाब सिंह वर्मा, मकराना पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह, सीआई कल्पना राठौड़ सहित अन्य जन मौजूद रहे।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने तेजाजी महाराज के मंदिर में भी पूजा अर्चना की। हालांकि मेले में शामिल होने आए व्यापारियों का और किसानों को कहना है कि अब मेले में पशुओं की आवक कम हो गई है, यह चिंता का विषय है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here