स्वागत के समय मंच टूटा, मंत्री नागर नीचे गिर
कोटा। राज्यमंत्री हीरालाल नागर गुरुवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे। सांगोद में स्वागत के लिए मंच बनाया गया है। मंच पर मंत्री नागर के स्वागत का दौर चल रहा था। अचानक मंच टूटकर गिर गया। जिससे मंत्री नागर भी नीचे गिर गए। उनके हल्की चोंटे आई है, जबकि साथ खड़े सांगोद प्रधान जयवीरसिंह व अन्य दो-तीन कार्यकर्ताओं के गंभीर चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया है।
