- Advertisement -

अजमेर । (इंद्रजीत उबाना संवाददाता) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के पुत्र भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ एक पौधा प्रकृति के नाम संदेश देकर मनाया। मडनेस गौशाला में सेवा कार्यों के बाद चुंगी वाले बालाजी मंदिर में प्रभु दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सांसद आवास पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजावत ने 51 किलो की फूल माला पहनकर शुभकामनाएं दी । दोपहर को अजमेर में दिव्यांग और अनाथ बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया अपना घर और लाडली घर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
- Advertisement -

















































