मंत्री किरोड़ी मीणा ने बाणगंगा में बहे 7 युवकों के परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

0
68
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बयाना ,भरतपुर। (लोक टुडे संवाददाता) आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा मंगलवार को अति दृष्टि प्रभावित इलाकों में प्रभावित लोगों के बीच दमदार तरीके से नजर आए और उन्होंने अहसास कराया कि मैं हूं ना चिंता नहीं करें। मंत्री पद से इस्तीफा के बाद चर्चाओं के बीच में उनका इस तरह से आपदा पीड़ितों के बीच में आना और हर संभव मदद का वादा करना ,यह बता रहा है कि वह मंत्री पद पर बने रहेंगे और ऐसे मंत्री का मंत्री पद पर बने रहना ही जरूरी है, जिससे लोगों को राहत और मदद मिलती हो।

किरोड़ी की मौजूदगी मैं हूं ना …….

आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भरतपुर जिले के बयाना तहसील के श्रीनगर गांव में पहुंचे। जहां बाणगंगा नदी में डूबने से 7 युवकों की दुखदाई मृत्यु हो गई थी। डॉक्टर मीणा ने शोक संतप्त परिवारों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने हाथों-हाथ मदद के दिए निर्देश

मृतक परिवारजनों को:-
*आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपए के चेक
*विधवा महिलाओं की पेंशन योजना।
*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास।
*राजीविका एवं पालनहार योजना के तहत मृतकों के परिवारजनों को सम्मिलित कर लाभान्वित किया जाएगा।

मीणा ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि इनके अलावा सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मृतकों के परिवारजनों को लाभ मिले सके
जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा जिससे मृतकों के परिवारजनों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।- इस दौरान डॉक्टर मीणा के साथ महुआ के भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा, प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here