- Advertisement -

जयपुर। भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने आज अपने चुनाव अभियान का शुभारंभ चांदपुर स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर किया। इस दौरान वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर जयपुर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जनसम्पर्क में पूर्व किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता और हाल ही में विधानसभा उम्मीदवार रहे चंद्र मोहन भटवाड़ा, पूर्व महापौर मनीष पारीक शहर अध्यक्ष राघव शर्मा मौजूद रहे।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में बगरू वालों के रास्ते में मंजू शर्मा के प्रचार के लिए उमड़ा जन सैलाब उमड़ गया । जयपुर की बेटी के नारों से बगरू वालों का रास्ता गूंज गया लोगों ने मोदी जी के विजन अबकी बार 400 पार के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर अपना उत्साह दिखाया और मंजू शर्मा जी को अधिक से अधिक मत दिलाने के लिए अधिक से अधिक वोटो से विजई बनाने के लिए संकल्प लिया।



- Advertisement -















































