भारत बंद 21 को, पुलिस का शांति बनाए रखने की अपील

0
69
- Advertisement -
लो टुडे न्यूज नेटवर्क

मित्रपुरा,सवाई माधोपुर। (नरेन्द्र सिंह राजावत) सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर मित्रपुरा थाने में सीएलजी मीटिंग की गई। बैठक में सीएलजी सदस्य ओर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के सदस्य आदि शामिल रहे।
मित्रपुरा थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध एससी एसटी वर्ग द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसको लेकर थाने में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ शांतिपूर्ण ज्ञापन देने के लिए मीटिंग बुलाई गई। इसमें सभी समाजों के साथ सीएलजी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी को समझाइश भी की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here