भारतीय युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

0
58
- Advertisement -

अध्यक्ष कमलेश बांगड़वा के नेतृत्व में पौधरोपण भी किया

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ) फुलेरा विधानसभा युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को रेनवाल कांग्रेस कार्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस का 64वां स्थापना दिवस मनाया। फुलेरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बांगड़वा ने झंडारोहण किया। इसके बाद ” एक पेड़ देश के भविष्य के लिए” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया गया।


फुलेरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बांगड़वा ने कहा कि कांग्रेस ने देशहित में कई काम किए हैं। कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है। कांग्रेस युवा कार्यकर्ता ही पार्टी को रीढ़ हैं। इस मौके पर मालीराम सुंडा, अजय बारी, सुनील कुमार स्वामी, देवीलाल दूधवाल, मुकेश जांगिड़, डॉक्टर बिलेश चौधरी, डॉक्टर हरी सिंह मीना, भंवर मीना, राकेश कुमावत एवं अर्पित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here