Home latest भाजपा विधायकों ने की विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे मंजूर...

भाजपा विधायकों ने की विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने की मांग

0

जयपुर । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की । कटारिया ने डॉक्टर सीपी जोशी से कांग्रेस विधायकों के स्थिति को लेकर वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया । उन्होंने कहा कि 15 दिन से ज्यादा का वक्त बीतने के बावजूद भी विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं किया है। इससे लोगों में भी नाराजगी है और भाजपा विधायकों में भी इस्तीफे पेश करने के बाद ही भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है । बीजेपी विधायकों ने एक सुर में कहा राजस्थान में है संवैधानिक संकट।

अल्पमत में है जरूर सरकार से पूनिया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया का कहना है कि मौजूदा गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर शीघ्र फैसला करना चाहिए। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके ।उन्होंने कहा कि जिन विधायकों और मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, उनकी क्या स्थिति है। क्या वह अभी भी मंत्री हैं, या नहीं है। सीपी जोशी को इस पद जल्दी से जल्दी फैसला देना चाहिए जिससे वस्तुस्थिति जनता के सामने आ सके।

भाजपा विधायक मौजूद रहे

भाजपा प्रतिनिधि मंडल में एक दर्जन से ज्यादा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतीश पूनिया, उप नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा सुबह तक जोगेश्वर गर्ग ,रामलाल शर्मा ,अभिनेश महर्षी, निर्मल कुमावत, अशोक लाहोटी, अविनाश गहलोत, चंद्रकांता मेघवाल , मनजीत धर्मपाल, वासुदेव देवनानी अन्य विधायक मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version