
कुचामनसिटी। विमल पारीक रिपोर्टरभाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी का कुचामन सर्व ब्राह्मण समाज ने युवा ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष विमल पारीक के नेतृत्व में शहर के मेगा हाईवे स्थित एक निजी होटल पर स्वागत अभिनंदन कर भगवान परशुराम जी की फोटो भेंट की। पुष्प माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान गिरिराज खरीट ,सुरेश गौड़ , युवा ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष विमल पारीक , पूर्व ब्राह्मण नगर अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, कमल कुमार गौड़ , पार्षद सुरेश सिखवाल ,आनन्द व्यास ,राजकुमार गौड़ ,नथमल खंडेलवाल ,अभिमन्यु जोशी ,डीसी गौड़ ,बालकिशन सरार्फ , पार्षद अयुब शेख ,विजय लाटा ,सौरभ गौड़ ,हर्षित आदि समाज के सदस्य मौजूद रहे।
सीपी जोशी को प्रधानमंत्री के नाम सहारा इंडिया के पीड़ितों ने ज्ञापन भी दिया
सहारा इंडिया के कार्यकर्त्ताओ ने चितोड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के नव निर्वाचित सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा है । ज्ञापन मे मांग की गईं है कि प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री को सहारा सेबी प्रकरण का निराकरण करते हुवे हमारा भुगतान और रोजगार अविलम्ब चालू किया जाये | क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार गौड़ ने बताया कि सरकार ने सहारा सेबी विवाद का पोर्टल जारी करवाते हुवे भुगतान का रास्ता दिखाया था परन्तु पोर्टल मे बहुत सारी कमियाँ होने के कारण सम्मानीय जमाकर्ताओ को भुगतान प्राप्त करने मे कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है यदि उक्त भुगतान प्रकिया को पूर्व की भांति सहारा काउंटर से ही भुगतान करवाने की इजाजत दे दी जाये तो 15 लाख कार्यकर्ताओ को वापस रोजगार प्राप्त होगा व पीड़ित जमाकर्ताओ को भुगतान प्राप्त करने मे आसानी हो जाएगी | सांसद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रधानमंत्री व अमित शाह जी से मिलकर इस समस्या का निराकरण करवा दिया जाएगा |
मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार गौड़,विमल कुमार जोशी, सौरभ गौड़, गिरिराज शर्मा, सुरेश गौड़, राजकुमार गौड़, मिठड़ी निवासी सौरभ गौड़, पलाड़ा निवासी सोहन लाल शर्मा, आनंद शर्मा, डी सी गौड़, बबलू सिखवाल,मूलचंद बागडा आदि कार्यकर्ता व जमाकर्ता मौजूद रहे |


















































