Home rajasthan भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़ ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी

भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़ ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी

0

मकराना। ( अब्दुल सलाम गैसावत संवाददाता) शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर मिलकर बधाई दी। देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दूसरी बार सँभालने और अपने दायित्व का कुशल निर्वहन कर प्रत्येक राजस्थान वासी को गौरव का अनुभव कराने की शुभकामनाएँ दी। रान्दड़ ने बिरला को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट किया । ग़ौरतलब है कि रान्दड़ काफ़ी समय से बिरला के नज़दीक रहे हैं , विधायक, संसदीय सचिव व सांसद रहते हुये कई बार बिरला रान्दड़ के मकराना आवास पर पधार चुके हैं , हाल ही सम्पन्न लोकसभा चुनाव में भी बिरला के समर्थन मे रान्दड़ ने कोटा में प्रवास किया था। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह चौहान व केशव रान्दड़ भी साथ रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version