Home rajasthan जन्मदिन पर लगाया पौधा, देखभाल का लिया संकल्प

जन्मदिन पर लगाया पौधा, देखभाल का लिया संकल्प

0

रानोली – (लोकेश कुमावत) रानोली कस्बे के निकटवर्ती गांव बगड़ियो की ढाणी में रविवार को समाजसेवी कैलाश होदकासिया ने अपने जन्मदिन पर पेड़-पौधे लगाए। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक पेड़ एक जिंदगी हैं। हर व्यक्ति को अपने व परिजनों के जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ भाव से अमीर गरीब सभी को फल और ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने जन्मदिन पर बधाई देने वालो का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज कुमावत, रोहिताश, बबिता कुमावत, खुशी, सुनीता, बाबूलाल व आदि मौजूद रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version