
नागौर। (श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता) नागौर – प्रथम दिवसीय भागवत सत्संग के दौरान अनंत विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य बजरंग दास महाराज ने बताया कि यह मानव जीवन बहुत जतन करने के बाद हमारे कई जन्मों के पुण्य उदय होने से प्राप्त हुआ है इसे व्यर्थ नहीं जाने दें क्योंकि यह अति-दुर्लभतम है यह बार बार नहीं मिलता I
मानव जीवन ही एकमात्र ऐसा जीवन हैं जिसमें आप भगवान के भजन द्वारा नर से नारायण बनने के काबिल बन सकते हो I

इस दौरान महाराज श्री ने श्री गुरुजन्भेश्वर जी,श्री रेदास जी, श्री गुरु नानकदेव जी श्री तुलसीदास जी इत्यादि कई महान संतों के उदाहरण भी दिए कहा कि इन्होंने अपने जीवन में भक्ति करके खुद को नर से नारायण बनाया I
हम इस मत्युमंडलरूपी संसार मे क्यों आए है.. हमारे इस जीवन का आखिर क्या प्रयोजन हैं… इस बारे मे हमे आत्मचिंतन करने की परम आवश्यकता है ताकि हम अपने इस जीवन के परम रहस्य से अवगत हो सकें I
साथ ही महाराज ने अपनी सुमधुर अमृतमयी वाणी से गौकर्ण की कथा का रसपान भी कराया.
अतः हम सभी को भगवत भक्ति करके अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।


















































