लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । राजस्थान सरकार ने बीती रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 108 अफसरों के तबादले किए । यह भजनलाल सरकार में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। सरकार के कार्मिक विभाग ने 108 आईएएस अफसरों को इधर से उधर लगाया है।हालांकि खास बात है कि गहलोत सरकार के दौरान के वित्त सचिव अखिल अरोड़ा और होम सेक्रेटरी आनंद कुमार को यथावत रखा गया है।
