ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

0
93
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क। नसीराबाद /अजमेर। ( जितेंद्र बालोत ) । राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय FLN प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से शिक्षकों को अवगत कराया गया। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में इसे लागू करने के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। शिविर के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राकेश कटारा श्रीनगर सहित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर नरेश जारवाल ने शिविर का औचक निरीक्षण कर संभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शिविर में प्रधानाचार्य युसूफ अली खाून, उप प्राचार्य एवं शिविर प्रभारी रूबी मैसी, राकेश कुमार शर्मा RP, भैरू सिंह, मोहम्मद नईम मंसूरी का विशेष सहयोग रहा। दक्ष प्रशिक्षक मानसिंह गोड, सुल्तान खोकर, संजय कुमार एवं शीतल लवास नें दो ग्रुपों में 90 संभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here