ब्राह्मण समाज का 27 वां युवक, युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मानसरोवर, जयपुर। (सूरजभान शर्मा )ब्राह्मण समाज का 27 वां युवक, युवती परिचय सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ । इस परिचय सम्मेलन में लगभग 200 युवक की युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें 180 युवक , यूवतियों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया ।

जिसमें लगभग 70 युवक और 80 युवतियां शामिल थी। सम्मेलन की शुरुआत राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आरएस जैमनी ने की। इस अवसर पर मानसरोवर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में शामिल होने वाली सभी यूतियों को प्रोत्साहन राशि भेंट की ।

आने वाले वर्षों में यह और भविष्य भव्य तरीके से सम्मेलन हो और ज्यादा से ज्यादा युवक युवतियों भाग ले इसके लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। सम्मेलन के दौरान जिन युवक युवतियों की आपसी सहमति हो गई, उन्हें समाज की ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई। समारोह में मानसरोव ब्राह्मण समाज के सभी सभी पदाधिकारी सदस्य गण मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here