ब्यावर में महिला ने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0
120
- Advertisement -

दो मासूमों की मौत , बच्चे की हालत गम्भीर

ब्यावर । खबर अजमेर जिले के ब्यावर कस्बे से हैं । जहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ एक ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में महिला और दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल के मासूम बच्चे को अमृत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । पुलिस का कहना है कि हादसा गहलोत कॉलोनी के पास स्थित रेलवे ट्रैक का है। जहां एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिसकी सूचना लोको पायलट रेलवे स्टेशन पर दी। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here