
कुचामनसिटी।
कुचामन। (विमल पारीक संवाददाता) बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों क कुचामन के पीएम श्रीराजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुचामन ब्लॉक में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय, प्रधानाचार्य मंजू चौधरी युवा नेता आशीष चौधरी और उपसभापति हेमराज चावला मंचस्थ रहे। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में बने दो जल मंदिरों का भी लोकार्पण किया गया और विद्यालय में पौधारोपण भी हुआ जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर उनके रखरखाव की जिम्मेदारी ली। प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने बताया कि कुछ अमन ब्लॉक में बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहे विधार्थियों के साथ क्षेत्र की वी प्रतिभाएं जिन्होंने देश प्रदेश में विभिन्न खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया गया है।



















































