
जयपुर ।जगतपुरा स्थित बैरवा समाज के छात्रावास निर्माण के लिए समाज के कई भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग दिया है। बैरवा छात्रावास के प्रवक्ता एडवोकेट मोहन प्रकाश मेहरबानी जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के अध्यक्ष के बैरवा के नेतृत्व में आज छात्रावास निर्माण हेतु बावड़ी जयपुर में भामाशाहों से सहयोग राशि प्राप्त की। पालड़ी हाउस आगरा रोड निवासी जयनारायण बैरवा के पुत्र कजोडमल बैरवा ने एक कमरे के लिए 151000552 रुपए का सहयोग किया। उनके छोटे भाई वीरेंद्र कुमार बैरवा पुत्र कजोड़मल बैरवा ने भी 151552 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। इसी तरह उनके छोटे भाई किशोर कुमार बैरवा पुत्र कजोड़ मल बैरवा ने भी छात्रावास निर्माण के लिए 51000 का आर्थिक सहयोग दिया ।ताराचंद बैरवा पुत्र गोरेलाल बैरवा जीडी पैराडाइज, मांगीलाल बैरवा की ढाणी आगरा रोड जयपुर ने भी छात्रावास निर्माण के लिए 51000 की राशिफल की मदद की।

सभी दानदाताओं को बैरवा छात्रावास में सहयोग करने पर संस्था के अध्यक्ष एसके बैरवा प्रबंध कमेटी के सचिव रोड़ूराम बैरवा, निर्माण कमेटी के सदस्य भोमाराम बैरवा और प्रवक्ता मोहन प्रकाश बेरवा ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी ने बैरवा समाज के और भामाशाहों से भी अपील की की जयपुर में बैरवा छात्रावास के निर्माण में आर्थिक सहयोग देकर छात्रों के भविष्य निर्माण में सहयोग दे।

















































