बुजुर्ग महिला शौच के लिए गई तब तक हो गई लाखों के आभूषणों की चोरी घटना,

0
90
- Advertisement -

राजसमंद में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, सीसीटीवी में

केवल 3 मिनट में संदिग्ध महिला ने दिया वारदात को अंजाम,

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

– राजसमंद । (गौतम शर्मा) जिला मुख्यालय के कांकरोली थाना स्थित टीवीएस चौराहे के पास आज दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घर में केवल एक बुजुर्ग महिला थी और वह शौच के लिए गई हुई थी तब तक किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलने पर उसने पहले अपनी पुत्री को सूचना दी और फिर कांकरोली थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है तो उसमें एक काले कपड़ों में महिला की भूमिका संदिग्ध नजर आई।

काले कपड़ों में नजर आई संदिग्ध महिला

बुजुर्ग पीड़िता चंदा देवी जैन ने बताया कि वह घर में अकेली थी और बाथरूम गई। उसे दौरान अपने गहने एक पर्स में रखकर गई थी और जब बाहर निकली तो अलमारी खुली पाया तलाश करने पर वहां से पर्स नदारद था। जिससे उसे वारदात की आशंका हुई। पीड़िता के अनुसार पर्श में करीब 10 तोला सोना और 10 हजार की नगदी मौजूद थी। इसके बाद उसने घटनास्थल के पास ही बैंक में नौकरी कर रही अपनी पुत्री रानू को घटना के बारे में बताया और कांकरोली थाना पुलिस को भी सूचना देकर मौके पर बुलवाया। कांकरोली थाना अधिकारी हनुमंत सिंह सोढा ने बताया कि घटना का पता चलते ही टीमों का गठन कर सभी सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here