Home latest बीसलपुर बांध छलका , कभी भी खोलने में पड़ सकते...

बीसलपुर बांध छलका , कभी भी खोलने में पड़ सकते हैं गेट

0

टोंक I जयपुर, टोंक और अजमेर जिले के लिए जीवनदायिनी बना बीसलपुर बांध छलक गया है I प्रशासन को बांध को भरने पर दो गेट खोलने पड़ेगा I यह सभी के लिए खुशी की बात है I बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बुधवार दोपहर तक बांध में 315 .10 आर एल मीटर हो गया I इसीलिए पूरे इलाके में चेतावनी दी गई हैI बांध का जलस्तर 315. 50 मीटर है ,जो कभी भी पूरा हो सकता है I बांध भरने पर अधिशेष पानी को गेट खोल कर जल्द ही निकाला जाएगा I इसके मद्देनजर बनास नदी के डाउनस्ट्रीम में किसी भी तरह के आवागमन और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है I जिससे गेट खोलने पर किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हो, इसके लिए बार-बार सायरन भी बजाया जा रहा है I लंबे समय बाद बीसलपुर बांध के भरने से जयपुर अजमेर प्रमुख और आसपास के इलाकों में पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई का पानी भी उपलब्ध हो सकेगा I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version