- Advertisement -

प्रतापगढ़ महेश राव ब्यूरो चीफ। जिला परिषद वार्ड संख्या 15 के उपचुनाव के परिणामों में भाजपा के कन्हैयालाल मीणा को 9 हजार 93 वोट मिले जबकि आईएनसी के राजूलाल को 5 हजार 67 मत मिले, निर्दलीय प्रत्याशी नानालाल मीणा को 234 मत मिले। इसी तरह कन्हैयालाल मीणा 4 हजार 26 मतों से विजयी हुए। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने विजयी उम्मीदवार कन्हैयालाल को प्रमाण पत्र सौंप कर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर एडीएम विनय पाठक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कमल नयन पंड्या सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें

- Advertisement -














































