
धौलपुर। मुनेश ठाकरे वरिष्ठ संवाददाता बिजली की विभिन्न समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को सैंपऊ एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यालय में एईएन के ना मिलने पर ग्रामीण ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर उनकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई हैं।
सैंपऊ एईएन कार्यालय पर पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण कई दिनों से डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी कनेक्शन नहीं हुआ है, तो किसी को ट्रांसफार्मर लेना हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम में फीस जमा करने के बावजूद भी महीनों से उनके काम लटके पड़े हैं। इसके अलावा उमस भरी गर्मी में विद्युत सप्लाई पूरी ना मिलने की वजह से ग्रामीण खासे परेशान हैं। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को सभी लोग सैंपऊ एईएन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें अधिकारी मौजूद नहीं मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर वह कई दिनों से डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके काम फाइलों में अटके पड़े हुए हैं। जिसको लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने निगम के उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की हैं।



















































