
पीसांगन उपखंड के जेठाना से दांतड़ा तक बाबा के भक्त कर रहे हैं 8 किलोमीटर की दंडवत यात्रा।
.लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पीसांगन , अजमेर । (ओम प्रकाश ) उपखंड के दांतड़ा में स्थित लोक देवता बाबा रामदेव जी के दरबार व बाबा के मेले में हाजरी देने के लिए उपखंड क्षेत्र के जेठाना से दांतड़ा तक 8 किलोमीटर की दंडवत यात्रा गांव के 10 युवाओं ने शुरू की। यह दंडवत यात्रा सोमवार को तीसरे दिन बाबा रामदेव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होंगी। जेठाना निवासी बालकिशन टेलर,बिरदीचंद माली व किशन साहू के मुताबिक सर्वमंगल की कामना को लेकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जेठाना से दांतड़ा तक 8 किलोमीटर की दंडवत यात्रा लेकर निकले हैं। बाबा के भक्त राकेश माली,राजू माली,राधेश्याम कुम्हार,राजकुमार मेघवंशी,अनिल धानका,सुनील चारण,विक्रम धानका,दीपू धानका,गतांशु सैनी,आनंद कुमार ने एक दिन पूर्व शुरू की थी। यह यात्रा सोमवार को मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 8 किलोमीटर की यात्रा तीन दिन में संपन्न होगी।
बरसाती पानी कीचड़ से गुजरते हुए यात्री
यात्रा में सबसे छोटा यात्री गतांशु सैनी है, जिसकी उम्र महज 14 वर्ष है। सैनी के अलावा जो अन्य बाबा के भक्त भी यात्रा कर रहे हैं उनमें राकेश माली,राजू माली,राधेश्याम कुम्हार,राजकुमार मेघवंशी,अनिल धानका,सुनील चारण,विक्रम धानका,दीपू धानका व आनंद कुमार शामिल हैं। दंडवत यात्रियों का जज्बा इससे जाहिर होता है कि इस बार क्षेत्र में अनवरत हो रही ,अतिवृष्टि के मध्यनजर कच्ची राहों व सड़कों में पानी से भरे गहरे गढ़े हो रखे हैं। बाबा की भक्ति में लीन यह यात्री गढ़ों की परवाह किए बगैर बाबा के जयकारों के साथ बाबा के भरोसे बाबा के दरबार की ओर अनवरत आगे बढ़ रहे हैं।

















































