बावड़ी गोठड़ा में पुलिया का एक साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बारावरदा/प्रतापगढ़ । (महेश राव) जिले के पीपलखूंट उपखंड की ग्राम पंचायत बावड़ी में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी एराव नदी पुलिया जो पिछले वर्ष टूट गई थी जिसका निर्माण कार्य एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ। यह पुलिया गोठड़ा ,बावड़ी, पतली खेड़ा, उमड़ा, मालपाड़ा ,नयन मालिया, खिचड़ी और घंटाली जैसे आसपास के 12 गांवों को जोड़ती है। इस पुलिया का निर्माण कार्य नहीं होने आवागमन काफी प्रभावित होता हैं।


पिछले वर्ष इस पुलिया के टूटने पर प्रशासन को अवगत भी कराया था लेकिन इसके बाद भी इस पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया इस मामले में जानकारी देते हुए बावड़ी ग्राम पंचायत की ओर सरपंच संज्ञा देवी ने बताया कि पिछले वर्ष हमने प्रशासन को लिखित में अवगत कराया था व प्रशासन से निवेदन हे कि इसका सही से निर्माण करवाया जाए बारिश के दिनों में दिक्कत आती है वही इस पुलिया से आगमन के लिए लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांव जुड़े हैं आवागमन बंद रहता बरसात के दिनों में पुलिया टूटने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते है कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामवासी खतूराम महिडा ,लक्ष्मण यादव, पूर्व वार्ड पंच रमेश डामोर, गौतम लाल ,महिला गोठड़ा रामलाल मीणा, गोठड़ा उपसरपंच फूलचंद दमानी पूर्व वार्ड पंच कमरू निनामा शांतिलाल डिंडोर

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here