Home crime बाल कल्याण समिति ने जोधपुर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों की मदद...

बाल कल्याण समिति ने जोधपुर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों की मदद का दिया भरोसा

0

जोधपुर। दयाल सिंह सांखला 2 दिन पहले 3 वर्ष की मासूम बच्ची के दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म के बाद बच्ची को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है आज राजस्थान उच्च न्यायालय के किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने उम्मेद अस्पताल में बालिका से मिलने पहुंचे यहां पर वे चिकित्सकों से बालिका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही बालिका के प्रोटेक्शन और कस्टडी हेतु विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश भी दिए। अभिभावकों को कानून के तहत जो भी पीड़ित सहयोग राशि और पोक्सो के तहत तुरंत रिलीफ के प्रावधान के तहत सहयोग करने के निर्देश दिए गए है भामाशाह में भी पीड़ितों को सहयोग देने की बात कही है विजिट के दौरान बाल कल्याण समिति और पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटक्शन, बाल कल्याण समिति के अतिरिक्त निदेशक बी एल सारस्वत ने बताया कि पीड़ित बालिका का जे जे एम एक्ट 2015 के अनुसार जो भी सहायता होगी वह दी जाएगी बालिका की सुरक्षा के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड प्रोटक्शन समिति हमेशा तत्पर रहेगी।

इस पूरे मामले में सबसे पहले बालिका की पहचान और पुलिस को तुरंत सूचना देने वाली महिला का न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने आगे बढ़कर बालिका के शुद्ध लेने के लिए विशेष आभार जताया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version