बगैर चलाए ही हैंडपंप उगल रहे पानी, तर्पण करने पहुंचे लोग

0
110
- Advertisement -

जमीन के अंदर पानी का दबाव बढने से उफन रहे कुआं, हैण्डपंप

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरमथुरा , धौलपुर न्यूज। …ठबारिश के चलते भूमिगत जलस्तर में तेजी से सुधार हो रहा है। जलस्तर बढने से पानी का दबाव जमीन के ऊपर की तरफ उठ रहा है। इस वजह से हैंडपंप एवं बोर से पानी स्वत: निकलने की घटनाएं भी सामने आ रही है। वही कुआं उफान मार रहे है। सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे आर्टिजन बोर कहा जाता है। सरमथुरा उपखंड के झिरी गांव में लगे तीन हैंडपंप स्वतः पानी उगल रहे है। जिले में अकेले झिरी गांव में ऐसा मामला सामने आया है जिनमें हैंडपंप एवं कुआं से स्वत: पानी निकाल रहा है। जिसका सबसे अधिक फायदा बुजुर्ग लोगों को मिल रहा है। पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ऐसे में लोग अपने पितरों को तर्पण देने के लिए पवित्र जगहों जैसे कुआं, हैण्डपंप, तालाब, बावड़ी का रुख करते है। लेकिन हैण्डपंप से स्वतः ही निकल रहे पानी से लोग तर्पण कर रहे है। श्राद्ध पक्ष में इसका महत्व बढ़ गया है।
रिपोर्ट – मोहित गर्ग

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here