Home rajasthan फ्री के पानी की कालाबाजारी, टैंकरों को हजार रुपए में बेचते पकड़े...

फ्री के पानी की कालाबाजारी, टैंकरों को हजार रुपए में बेचते पकड़े गए ड्राइवर

0

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में गर्मी की मार के चलते पेयजल का संकट गहरा रहा है। सरकार की ओर से जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां टैंकरों से पानी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन कई स्थानों पर फ्री के पानी वितरण के स्थान पर टैंकर चालक पानी के टैंकरों को 1000 और ₹500 में बेचने की शिकायतें मिलती है। सरकार की ओर से लोगों को फ्री पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन टैंकर चालक मनमर्जी करते हैं और अपने चहेतों को पानी की सप्लाई करते हैं और उनसे पैसा वसूल करते हैं । ऐसा ही मामला राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा के सीता विहार पंप हाउस का सामने आया है। जहां पीएचडी के अधिकारियों ने 12 टैंकर चालकों के खिलाफ पानी की काला बाजारी का मामला पकड़ा। यह लोग बिना ओटीपी और बिना जीपीएस सिस्टम के हायडेंट से पानी की चोरी करके उसको ब्लैकमेल कर रहे थे ।सरकार की ओर से पानी की चोरी नहीं हो और लोगों तक पानी पहुंचे इसके लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। ओटोपी सिस्टम लगाया गया है ।लेकिन टैंकर चालकों इसका तोड़ निकाल लिया है । वह अपनी मनमर्जी से पानी की कालाबाजारी करते हैं ।जिससे सरकार की बदनामी भी होती है और कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भी बढ़ता है क्योंकि लोग भी पानी की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन भी करते हैं ऐसे में इस तरह की शिकायत आने पर जलदाय विभाग की तरफ से यह कार्यवाही की गई । विभाग ने 8 टैंकर चालू करके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।अब तक 12 टैंकर चालकों के खिलाफ पानी की कालाबाजारी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह लोग मुफ्त के पानी के भी 500 से 1000 रुपए वसूल रहे थे। चालक को आधा टैंकर खाली करने कर ₹500 लेते पकड़ा गया । पकड़े गए टैंकर चालकोंं में दिनेश, ज्ञान सिंह ,पवन सिंह ,कालू, जितेंद्र, महेश, रतन और कमल के खिलाफ पुलिस के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । सीतापुर पंप और उसके सभी टैंकर पानी की चोरी और काला बाजार में लिफ्ट पाए गए जलदाय विभाग में खाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ उनके खिलाफ पानी की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है झोटवाड़ा थाने में अयन भवनेश कुलदीप की ओर से मुकेश मां दर्ज कराया गया मुकदमा दर्ज कराया गया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version